31 दिसंबर की रात से एक जनवरी तक 20 हुए घायल

नशा और रैश ड्राइविंग रांची | नए वर्ष का जश्न मनाने के जोश, शराब के नशे और रैश ड्राइविंग के कारण 31 दिसंबर की देर रात से लेकर एक जनवरी तक सड़क दुर्घटना में दर्जनों घायल हुए। जिनका इलाज रिम्स, सदर अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में चला। रिम्स और सदर अस्पताल में 20 घायलों का इलाज किया गया। इनमें से कुछ को तो प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छोड़ दिया गया, जबकि कुछ का अभी भी इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि अधिकतर मामलों में नशे की हालत में ही घायल पहुंचे थे, जिनके परिवार वालों को बताया गया कि नशे की हालत में गाड़ी कभी न चलाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *