बलौदाबाजार में 99% से अधिक गणना पत्रक वितरित:मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए बीएलओ ने घर-घर पहुंचाए

बलौदाबाजार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत गणना पत्रकों का वितरण 99.12 प्रतिशत पूरा हो गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी के मार्गदर्शन में 4 नवंबर से बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर यह कार्य किया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में कुल 9,49,277 मतदाता हैं। इनमें से अब तक 9,40,944 मतदाताओं को गणना पत्रक वितरित किए जा चुके हैं। एसआईआर कार्यक्रम के लिए जिले में 2,500 अधिकारियों की ड्यूटी कसडोल विधानसभा में 3,85,622 मतदाता, बलौदाबाजार विधानसभा में 2,95,690 और भाटापारा विधानसभा में 2,62,425 मतदाता शामिल हैं। एसआईआर कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए जिले में लगभग ढाई हजार अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसआईआर कार्यक्रम के तहत 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक घर-घर सत्यापन का कार्य चलेगा। इसके बाद 9 दिसंबर 2025 को मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। दावे और आपत्तियों के लिए 9 दिसंबर से 8 जनवरी 2026 तक का समय निर्धारित है, जबकि नोटिस चरण 9 दिसंबर से 31 जनवरी 2026 तक चलेगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *