हार्वेस्टर ड्राइवर से 1700 वसूली…कॉन्स्टेबल लाइन अटैच:दूसरे के अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर करवाया, फिर कैश लिए, CSP को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी

जांजगीर-चांपा SP विजय पाण्डेय ने कॉन्स्टेबल राजू लठेवाल को लाइन अटैच कर दिया। उन पर हार्वेस्टर ड्राइवर से 1700 रुपए वसूली के आरोप हैं। एसपी ने मामले की विभागीय जांच सीएसपी योगिताबाली खापर्डे को सौंपी है। मामला केरा चौक के पास का। गुरुवार को सरगांव की ओर से आ रही एक हार्वेस्टर को वाहन चेकिंग के दौरान रोका गया था। जांच के दौरान हार्वेस्टर ड्राइवर के दस्तावेजों में कमी पाई गई। ड्राइवर का आरोप है कि चालानी कार्रवाई के बजाय जांजगीर थाने में पदस्थ आरक्षक ने 1700 रुपए की अवैध वसूल लिए। ड्राइवर के मुताबिक, उसके पास कैश नहीं थे। जिस पर कॉन्स्टेबल ने एक अन्य व्यक्ति के फोन पे के माध्यम से पैसे अपने खाते में डलवाए और फिर उससे कैश ले लिए। इस वसूली के लिए कोई चालानी पर्ची भी नहीं दी गई। इस मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय को मिलने के बाद उन्होंने तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया। एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि मामले की प्राथमिक जांच के लिए सीएसपी योगिताबाली खापर्डे को निर्देशित किया गया है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *