कांकेर में शुक्रवार सुबह तड़के एक मोबाइल दुकान में चोरी हो गई। नकाबपोश चोर ने 1.80 लाख रुपए का मोबाइल चुराया लिया। वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। दुकान संचालक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नरेंद्र साहू का नेशनल हाईवे पर दुकान है। शुक्रवार सुबह तड़के करीब 3:30 बजे चोर ने दुकान के पीछे वाले शटर को तोड़कर अंदर घुसा और 1.80 लाख रुपए के मोबाइल चोरी कर भाग निकला। दुकान संचालक का कहना है कि यह किसी ऐसे व्यक्ति का काम है, जो दुकान और उसकी व्यवस्था से अच्छी तरह वाकिफ है। संचालक को चोरी की जानकारी तब मिली जब सुबह दुकान के पीछे रहने वाले एक व्यक्ति ने कॉल कर शटर टूटने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर दुकान का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। दुकान मालिक ने बताया कि चोर ग्राहक का एक मोबाइल भी ले गया, जिसे मरम्मत के लिए दिया गया था। अब ग्राहक अपने मोबाइल में मौजूद महत्वपूर्ण डेटा की मांग कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


