रायपुर नगर निगम की राइजिंग पाइप लाइन फटी:आठ घंटे तक नहीं आएगा पानी, 30 से ज्यादा इलाकों में होगी किल्लत; कल मिलेगी राहत

राजधानी रायपुर के हज़ारों रहवासियों को 21 नवंबर की शाम को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। नगर निगम की 150 MLD मुख्य जल आपूर्ति लाइन में बड़ा लीकेज होने के कारण भाठागांव मुख्य मार्ग पर स्थित राइजिंग पाइप लाइन फट गई है। इस स्थिति को देखते हुए और पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत के लिए जलकार्य विभाग ने लगभग 8 घंटे का शटडाउन लिया है। रहवासियों को पानी शनिवार की दोपहर से मिलेगा। पाइपलाइन के मरम्मत काम जारी नगर निगम जलकार्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार पाइपलाइन फटने के बाद टीम मौके पर पहुंच गई है और मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। लक्ष्य है कि निर्धारित समय में पाइप को ठीक कर जल आपूर्ति बहाल कर दी जाए। अधिकारियों ने कहा, कि “नागरिक वैकल्पिक व्यवस्था कर लें। टैंकों में उपलब्ध पानी का संयमित उपयोग करें, ताकि शाम तक किसी तरह की दिक्कत न हो।” इन इलाकों में नहीं आएगी पानी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *