धमतरी गर्ल्स कॉलेज में बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट मॉडल प्रदर्शनी:छात्राओं ने गत्ते, कार्टून और अन्य वेस्ट सामग्री बनाए ऐतिहासिक मंदिरों के नमूने

धमतरी के शासकीय नारायणराव मेघावाले कन्या महाविद्यालय में ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ थीम पर मॉडल प्रदर्शनी आयोजित की गई। यह कार्यक्रम इतिहास विभाग ने आयोजित किया था। इसमें छात्राओं ने बेकार और अनुपयोगी सामान का इस्तेमाल कर कई ऐतिहासिक स्थलों के सुंदर मॉडल तैयार किए। प्रदर्शनी में बीए प्रथम सेमेस्टर, तृतीय सेमेस्टर और तृतीय वर्ष की छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने पुराने गत्ते, कार्टून और अन्य वेस्ट सामग्री से मॉडल बनाए। इसमें अयोध्या का राम मंदिर, बारसुर का मामाभांजा मंदिर, उत्तराखंड का केदारनाथ मंदिर, सिरपुर का लक्ष्मण मंदिर, भोरमदेव मंदिर, धमतरी के बिलाई माता विंध्यवासिनी मंदिर, राजिम का कुलेश्वर महादेव मंदिर और ताजमहल जैसे प्रसिद्ध जगहों के मॉडल शामिल थे। प्राचार्य और पूर्व प्राचार्य ने की छात्राओं की सराहना महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनिता राजपुरिया ने छात्राओं की मेहनत और रचनात्मकता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं की सोच को विकसित करते हैं और उन्हें इतिहास और संस्कृति से जोड़ते हैं। सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. अनंतनारायण दीक्षित ने भी छात्राओं की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम इतिहास विषय को रोचक बनाते हैं। इतिहास विभागाध्यक्ष सतीश साहू ने बताया कि बड़ी संख्या में मॉडल बनाना छात्राओं की मेहनत और टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यह कार्यक्रम उत्साह से आयोजित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *