एसजीपीसी चुनाव: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन कल होगा

भास्कर न्यूज | लुधियाना शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) चुनाव के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने घोषणा की है कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 3 जनवरी को प्रकाशित की जाएगी। यह मतदाता सूची 21 अक्टूबर 2023 से 15 दिसंबर 2024 के बीच प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर तैयार की गई है। मतदाता 24 जनवरी तक रिवाइसिंग ऑफिसर के कार्यालयों में आपत्तियां और अपील दाखिल कर सकते हैं। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि खन्ना क्षेत्र के लिए रिवाइसिंग ऑफिसर एसडीएम खन्ना होंगे, और पायल क्षेत्र के लिए एसडीएम पायल को रिवाइसिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, पश्चिम, समराला, रायकोट और जगराओं के उपमंडल क्षेत्रों में संबंधित एसडीएम रिवाइसिंग ऑफिसर के रूप में कार्य करेंगे। मतदाता सूची का मसौदा संबंधित रिवाइसिंग ऑफिसर के कार्यालयों में उपलब्ध रहेगा, जहां से मतदाता अपनी आपत्तियां एवं अपील दायर कर सकते हैं। लुधियाना ग्रामीण के लिए, एसडीएम पूर्व रिवाइसिंग ऑफिसर अधिकारी हैं और मतदाता सूची का मसौदा जिला प्रशासनिक परिसर स्थित उनके कार्यालय में उपलब्ध होगा। मुल्लांपुर दाखा में जिला राजस्व अधिकारी (डीआरओ) आरओ हैं। जिला प्रशासनिक परिसर की डीआरए शाखा में आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। मतदाता मसौदा मतदाता सूची की जांच कर सकते हैं और जिला प्रशासनिक परिसर की पहली मंजिल पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय में आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। एडीसी (शहरी विकास) सिधवां बेट क्षेत्र के लिए आरओ हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *