लुधियाना| गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह चौक, मॉडल टाउन एक्सटेंशन में प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता मनजिंदर सिंह मंगू चावला के सहयोग से चार साहिबजादे, माता गुजर कौर जी और सभी शहीदों की याद में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर भाई घनियाजी मिशन सेवा सोसाइटी के मुख्य सेवादार जत्थेदार तरनजीत सिंह निमाना के नेतृत्व में आयोजित किया और यह शिविर 774वां रक्तदान शिविर था। इस रक्तदान शिविर में 45 यूनिट रक्त एकत्रित, करके शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस कैंप का उद्घाटन के दौरान गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह के अध्यक्ष सुरिंदर पाल सिंह बिंद्रा, जत्थेदार तरनजीत सिंह निमाना और उनके सहयोगियों ने चार साहिबजादे, माता गुजर कौर जी और अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सरपंच गुरचरण सिंह खुराना, सुखविंदर सिंह लाली, कवलजीत सिंह नरूला और हरप्रीत सिंह राजधानी ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर उनका सम्मान किया।


