लुधियाना| बुधवार को नए साल के शुभ अवसर पर दशहरा ग्राउंड सब्जी मंडी में कढ़ी चावल का लंगर लगया। इस अवसर पर समाजसेवी राजवीर सिंह, अशोक राय, पप्पू, संतोष प्रधान, मुन्ना, सुखजिंदर सिंह रियात, चंदन, विजय, विक्रम प्रधान, उमेश शाह और दशहरा ग्राउंड सब्जी मंडी के सभी दुकानदार मौजूद रहे। सभी ने मिलकर भगवान से प्रार्थना की कि नया साल सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आए। इस आयोजन से समाज में भाईचारे और एकता का संदेश मिला।


