लोकल बॉडीज मंत्री ने 60 आश्रितों को बांटे नियुक्ति पत्र, लाभार्थी बोले- लंबे संघर्ष के बाद मिली नौकरी

भास्कर न्यूज | अमृतसर लोकल बॉडीज मंत्री डा. रवजोत सिंह ने शुक्रवार को 60 आश्रितों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। नगर निगम के मीटिंग हाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नौकरी पाने वालों में सबसे ज्यादा सेवादार शामिल हैं। नौकरी पाने वाले वह हैं जिनके पिता या माता की नौकरी के दौरान मौत हो गई। परिवार वाले नौकरी पाकर काफी खुश दिखे और उन्होंने पंजाब सरकार का आभार जताया। सफाई सेवक की नौकरी पाने वाले हरमन सिंह का कहना था कि उनके पिता तरसेम सिंह सेहत विभाग में सफाई सेवक थे। उनकी अचानक मौत हो गई थी। जिसके पश्चात नौकरी पाने के लिए प्रयास कर रहे थे। लंबे संघर्ष के बाद उन्हें नौकरी मिली है। वहीं सफाई सेवक पूजा का कहना था कि उनके पिता सफाई सेवक सोनू की अचानक डयूटी के समय मौत हो गई थी। पिता के जाने के बाद घर में कोई भी कमाने वाला नहीं था। निगम अधिकारियों से मुलाकात की और आश्वासन मिला कि पिता की नौकरी उन्हें मिलेगी और अब उन्हें नौकरी मिली है। मंत्री ने कहा कि 60 पदों पर नियुक्ति से जहां जरूरतमंद परिवारों को रोजगार मिला है, वहीं शहर की सफाई व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। नियुक्ति पत्र बांटने के बाद कैबिनेट मंत्री ने शहर का दौरा किया और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मंत्री ने बताया कि नई कंपनी ने काम संभाल लिया है। कमियों को भी जल्द दूर कर दिया जाएगा। उन्होंने सुबह मेयर कमिश्नर और अन्य अधिकारियों को साथ लेकर शहर के मुख्य बाजारों का दौरा किया और सफाई प्रबंधों को देखा। हालात आगे से काफी सुधरे हैं और आने वाले दिनों में कूड़े की लिफ्टिंग की सारी कमियों को दूर करके शहर को साफ सुथरा कर देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *