CM के कैंप आफिस का घेराव करेंगी BJP:सेक्टर 37 कार्यालय में एकत्र होंगीं, प्रदेश कार्यालय  से शुरू होगा मार्च

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पंजाब सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है। पंजाब की महिलाओं को 1000 रुपए प्रति माह देने के वादा याद करवाने के लिए CM के कैंप आफिस का घेराव करने का ऐलान किया गया है। BJP महिला मोर्चा की तरफ से सेक्टर 37 कार्यालय में इक्ट्‌ठे होना है और यहां से मार्च निकाला जाएगा। मार्च की अगुआई भाजपा महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष जय इंद्र कौर करेंगीं। सरकारी रिहायश तक महिला नेताओं का जाना मुश्किल महिला विंग की तरफ से मार्च मुख्यमंत्री की सरकारी रिहायश की तरफ किया जाना है। यहां तक कभी प्रदर्शनकारियों को नहीं जाने दिया गया है। जिससे साफ है कि उन्हें सरकारी रिहायश से पहले ही रोका जा सकता है। पुलिस का प्रयास रहेगा कि उन्हें प्रदेश कार्यालय से आगे ही न जाने दिया जाए। महिलाओं के लिए लड़ाई आर पार की होगी, कोई दीवार रोक नहीं सकती जय इंदर कौर ने प्रदर्शन संबंधी बातचीत करते हुए कहा है कि वह आम आदमी पार्टी के सुपरीमो अरविंद केजरीवाल को 22 नवंबर 2021 को किए गए वादे को याद करवाने जा रही हैं। चार साल से बार बार महिलाओं को गलत ढंग से बरगलाया जा रहा है। वह पंजाब के ‘सुपर सीएम’ केजरीवाल से पूछेंगीं कि बीते 45 महीनों में महिलाओं के खातों में एक भी रुपया क्यों नहीं आया? उन्होंने कहा कि महिलाएं केजरीवाल से तीसरी गारंटी का हिसाब लेकर रहेंगी और यह जवाब जरूर लिया जाएगा कि 3 करोड़ पंजाबियों को हर महीने 1000 रुपए देने का वादा कहां दबाकर बैठ गए हैं। जय इंदर कौर ने स्पष्ट किया कि यह रोष मार्च केवल प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि केजरीवाल की ‘झूठी गारंटियों’ के खिलाफ एक बड़ी मुहिम की शुरुआत है। वह हर हाल में यह मार्च निकालकर रहेंगीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *