बढ़ते अपराध और कमजोर कानून व्यवस्था पर चिंता जताई

लुधियाना| कुल हिंद कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर और कांग्रेसी नेता कृष्ण कुमार बावा की अगुवाई में साउथ लुधियाना के सिमरन पैलेस में आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू विषय पर बड़ा सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, अमेठी (उप्र) के सांसद किशोरी लाल शर्मा, पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली, विधायक सुखपाल सिंह खैहरा, पूर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा और वरिष्ठ नेता पवन दीवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सेमिनार की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शहीद बेअंत सिंह को श्रद्धांजलि देकर हुई। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू की पंजाब को दी गई देन भाखड़ा डैम, लुधियाना कृषि विश्वविद्यालय और पीजीआई चंडीगढ़ ने हरित और श्वेत क्रांति की मजबूत नींव रखी। नेताओं ने पंजाब में बढ़ते अपराध और कमजोर कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने भ्रष्टाचार, ट्रैफिक जाम और उद्योगपतियों की परेशानियों को सामने रखते हुए कहा कि लोहारा पुल का निर्माण ट्रैफिक संकट का स्थायी समाधान हो सकता है। अंत में स्वर्गीय सरपंच सिकंदर सिंह ढिल्लों को श्रद्धांजलि दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *