नारायणपुर| ग्राम गढ़बेंगाल और हलामीमुंजमेटा का कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को दौरा कर बालक आश्रम छात्रावासों सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बालक आश्रम छात्रावास और आंगनबाड़ी केंद्र की भोजन, पेयजल, कमरों की स्वच्छता, शौचालय व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। बच्चों की संख्या, उपस्थिति और पोषक आहार की उपलब्धता संबंधी जानकारी ली। कलेक्टर ने गढ़बेंगाल में चल रहे एसआईआर के तहत बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने गणना प्रपत्र वितरण और दस्तावेज संकलन की प्रक्रिया को सुचारू और त्रुटिरहित रखने के निर्देश दिए। हलामीमुंजमेटा में बालक आश्रम छात्रावास का निरीक्षण किया।


