नए वर्ष पर नहरिया बाबा मंदिर में दर्शन करने को उमड़ी भीड़

भास्कर न्यूज| जांजगीर साल 2025 का आगाज हो चुका है। नव वर्ष के अवसर पर नगर के प्रसिद्ध नहरिया बाबा हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। इस अवसर सुबह से मंदिर में विशेष भजन-कीर्तन व पूजा-पाठ का आयोजन किया गया। वहीं जिले के पिकनिक स्पाट में लोग न्यू ईयर पार्टी मनाने के लिए पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्र में स्थिति देवी मंदिरों में सुबह से भीड़ लगी रही। पंडितों के अनुसार नए साल 2025 में राहु, केतु, शनि व बृहस्पति राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिए यह साल इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि राहु केतु और शनि का राशि परिवर्तन 2023 में हुआ था। वर्ष 2024 में यथा स्थिति बनी रही थी। इन चारों ग्रहों के राशि परिवर्तन से सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक क्षेत्रों में ज्योतिषियों ने बड़े उतार-चढ़ाव आने की संभावना जताई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *