नए साल के जश्न में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट, रांची के 13 लोग झुलसे

नए साल के जश्न में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आने से 13 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। सभी मजदूर झारखंड के रांची जिले के रहने वाले हैं। घटना के बरौली थाना क्षेत्र के सूरवल स्थित ईंट भट्टा पर हुआ। सिलेंडर में ब्लास्ट होने के बाद ईंट भट्ठे पर बनी झोपड़ी में आग लग गई। आसपास के मजदूरों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार, खाना बनाने के लिए जैसे ही छोटे सिलेंडर के पास माचिस की तीली जलाई सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर ब्लास्ट में हुए घायलों में महिलाएं व बच्चे अधिक सिलेंडर ब्लास्ट में रांची निवासी खुशबू कुमारी (20 वर्ष), शबाना खातून (22 वर्ष), शिल्पा देवी (30 वर्ष), कृष्णावती देवी (45 वर्ष), सन्या खातून (40 वर्ष), धर्मेंद्र कुमार (20 वर्ष), प्रतिमा देवी, छोटू राम (30 वर्ष), नितिन कुमार (8 वर्ष), अंकित कुमार (3 वर्ष), और अजय राम (40 वर्ष) घायल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *