रांची | खेलगांव स्थित मेधा डेयरी प्लांट के मुख्य गेट को टैंकर चालक राजेंद्र यादव आैर इंद्रजीत पांडे ने सोमवार को तीन घंटे तक जाम रखा। प्लांट में तैनात सुरक्षा गार्ड की मदद से दोनों चालकों को हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे नहीं माने। खेलगांव पुलिस की मदद से तीन घंटे बाद ड्राइवर वहां से हटे, जिसके बाद मुख्य गेट से परिचालन शुरू हुआ। प्लांट का गेट बंद हो जाने की वजह से शाम को सप्लाई होने वाला दूध आैर दूध से निर्मित उत्पादों की सप्लाई शहर में नहीं हो पाई। इसके बाद प्लांट के प्रभारी दीपक बलियारसिंघ ने खेलगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


