रांची | शीतकालीन अवकाश के बाद गुरुवार को हाईकोर्ट आैर सिविल कोर्ट खुलेगा। हाईकोर्ट में पहले दिन कई जनहित याचिकाएं सूचीबद्ध हैं, जिन पर सुनवाई होगी। वहीं सिविल कोर्ट में भी कई मामलों पर सुनवाई होगी। मालूम हो कि हाईकोर्ट में 21 दिसंबर आैर सिविल कोर्ट में 22 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश था। अदालतें 12 दिनों के बाद खुलेगी। ऐसे में कई बड़े मामलों पर सुनवाई शुरू होगी।


