सीएम, एसएसपी को ज्ञापन, पंडरा लूटकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

रांची | फेडरेशन ऑफ आल व्यापार संगठन के सदस्य सुमित गुप्ता को गोली मारे जाने के मामले में संगठन के पदाधिकारियों ने सिटी एसपी से मिल कर मामले में त्वरित कार्रवाई और घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। पंडरा कृषि बाजार के निकट, व्यवसायी से करीब 13 लाख रुपए की लूट और गोली मारे जाने की घटना के बाद फेडरेशन के सदस्यों ने व्यवसायी नीरज गुप्ता से मुलाकात कर मामले का जायजा लिया। घायल सुमित गुप्ता के भाई विनीत गुप्ता से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। फेडरेशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री, एसएसपी और पंडरा ओपी प्रभारी को ज्ञापन देकर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता से मुलाकात कर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *