श्री ढ़ांढण शक्ति दादी का दिव्य रथ भुवनेश्वर के लिए हुआ रवाना

रांची | हजारों भक्तों को दर्शन देने के बाद श्री ढ़ांढण शक्ति दादी का दिव्य रथ बुधवार को सुबह भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गया। श्री ढ़ांढणशक्ति प्रचार मंडल के सान्निध्य में दादी का दिव्य रथ भारत भ्रमण पर निकला है और साल के अंतिम दिन मंगलवार को रांची पहुंचा था। रांची पहुंचने पर हजारों श्रद्धालुओं ने दिव्य रथ और दिव्य ज्योत के दर्शन किए। श्री दुर्गाबाड़ी से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में दिव्य ज्योत रथ में मां दादी विराजमान थीं। बुधवार को सुबह रांची के भक्तों ने भाव-विभोर होकर रथ को विदा किया। मौके पर ज्योति बजाज, अमित बजाज, प्रमोद सारस्वत, मनोज बजाज, श्रवण अग्रवाल ,सज्जन पड़िया, प्रेमचंद श्रीवास्तव, प्रदीप राजगढ़िया, मुन्ना शर्मा समेत अन्य सदस्य थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *