लुधियाना सिविल अस्पताल में लगी आग:SMO बोले-लोग फेंकते है कूड़ा, इसी कारण हुई घटना,दमकल विभाग ने पाया काबू

पंजाब के लुधियाना के सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक के पीछे खाली जगह पर आज शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्टाफ और दमकल विभाग की मुस्तैदी से आग पर जल्द काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग की लपटें किसी व्यक्ति ने देखी तो उसने शोर मचाया। आग लगने की सूचना पर SMO अखिल सरीन भी मौके पर पहुंचे। आग बुझाने वाले यंत्रों की मदद से स्टाफ ने आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की। आग बढ़ती देख फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला आग लगने के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, आसपास मौजूद लोगों ने आशंका जताई है कि खाली जगह होने के कारण यहां अक्सर नशेड़ी बैठते हैं और बीड़ी-सिगरेट का सेवन करते हैं। संभव है कि आग बीड़ी-सिगरेट से ही लगी हो। अस्पताल की बाउंड्री वाल में लोग फेंकता कूड़ा-SHO अखिल सरीन SMO अखिल सरीन ने कहा कि ब्लड बैंक के पीछे बनी बाउंड्री वाल के पास कूड़े के ढेर को आग लगी थी। जिससे आग कई झाड़ियों को लग गई थी। जैसे ही पता चला तो आग बुझाने की कोशिशें की। फिर दमकल विभाग को सूचित किया। दरअसल, आस-पास के लोग बाउंड्री वाल के अंदर कूड़ा फेंक देते हैं। कई बार लोगों को समझाया भी लेकिन लोग मान नहीं रहे। लोगों से अपील है कि ये अस्पताल उनका अपना है इसमें गंदगी ना फैलाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *