अमृतसर| रणजीत एवेन्यू सी ब्लॉक में आयोजित मां भगवती के जागरण में शिवसेना भारतीय के राष्ट्रीय प्रमुख अजय सेठ अपनी टीम के साथ हाजिरी भरने पहुंचे। इस दौरान सेवादार हरजीत बाबा ने सेठ व उनकी टीम महामाई की चुनरी और किरपान देकर सम्मानित किया। समागम में गायक शुभम ने मां की भेंटें गाकर श्रद्धालुओं को मुग्ध किया। आखिर में अटूट भंडारा लगाया गया। सेठ ने कहा युवा पीढ़ी को ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेना चाहिए ताकि उन्हें हिंदू धर्म के बारे में कुछ अच्छे काम करने का मौका मिले। इस मौके पंजाब प्रभारी मनिंदर सिंह, युवा पंजाब प्रभारी प्रदीप शर्मा, जिला उपप्रमुख सुरिंदर कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद थे।


