फाजिल्का में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ की:युवक से मामूली बात को लेकर कहासुनी, दो गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावर

फाजिल्का जिले में जलालाबाद के भाई संत सिंह वाली गली स्थित एक घर में कुछ नौजवानों द्वारा दाखिल होकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो गाड़ियों में सवार होकर आए लोगों ने न केवल बाइक में तोड़फोड़ की बल्कि घर की महिलाओं से दुर्व्यवहार कर मारपीट की। इस मारपीट में एक महिला घायल हुई है, जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी देते हुए हरप्रीत सिंह ने बताया कि वह दिल्ली में गाड़ियां सेल- परचेज का काम करता है। उसका परिवार जलालाबाद में रहता है। कुछ नौजवानों द्वारा उसके घर पर धावा बोल दिया गया। उसने बताया कि नौजवानों की किसी बात को लेकर उसके लड़के के साथ कहासुनी हो गई थी। मारपीट में महिला घायल इसके बाद दो कारों में सवार होकर आए लोगों ने उनके घर के बाहर खड़ी बाइक में तोड़फोड़ की और घर में जबरदस्ती दाखिल होकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। मारपीट में उसकी पत्नी इस दौरान घायल हुई है, जिसे इलाज के लिए जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उधर, सिटी थाना के एसएचओ अंग्रेज कुमार का कहना है कि उनके पास इस संबंधी एमएलआर मिली है। घायल महिला के बयानों के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *