सिटी सर्किल में सुखमणि साहिब का पाठ

अमृतसर| सिटी स​र्किल अमृतसर में नए साल की आमद पर सुखमनी साहिब के पाठ करवाए गए। पाठ के भोग उपरांत हजूरी रागियों की ओर से कीर्तन करवाया गया और लंगर का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर बॉर्डर जोन के चीफ इंजीनियर, सिटी सर्कल के नए डिप्टी चीफ इंजीनियर गुरशरण सिंह खैहरा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने समूह स्टाफ को नए साल की बधाई देते हुए हर कर्मचारी और अधिकारियों को अपनी ड्यूटी के ईमानदारी के साथ करने का संदेश दिया। इसके अलावा चीफ इंजीनियर ने समूह खपतकारों को बिजली चोरी न करने और बिजली के बिल समय पर अदा करने की बात भी कही। यह आयोजन सिटी सर्कल के समूह अधिकारी कर्मचारियों और जत्थेबंदियों के सहयोग से करवाया गया। इस मौके पर एसई सब अर्बन इंजी. बलकार सिंह, इंजी. करमजीत सिंह, इंजी. रमन शर्मा और सिटी सर्कल के सभी एक्सईएन समेत अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *