भास्कर न्यूज | अमृतसर वल्ला पुलिस ने चाइना डोर के 35 गट्टुओं के साथ व्यक्ति को काबू किया है। आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार निवासी गेट हकीमां के रूप में हुई है। सब-इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर आरोपी प्रदीप कुमार से 35 गट्टु बरामद किए गए। जिसके साथ एक कार भी बरामद की है। वहीं थाना लोपोके पुलिस ने 70 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी भगवां के रूप में हुई है। एसीपी राजासांसी इंदरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने गश्त के दौरान हरप्रीत को काबू किया गया है। तलाशी के दौरान आरोपी से 70 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।


