अबोहर में बस अड्डे से रात को बस चोरी:ड्राइवर-कंडक्टरों में रोष; सुरक्षा पर उठे सवाल, पुलिस पूछताछ में लगी

पंजाब के अबोहर बस स्टैंड से बीती रात अज्ञात लोगों ने एक प्राइवेट बस चोरी कर ली। सुबह जब बस चालक और कंडक्टर बस लेने पहुंचे तो बस को अपनी जगह से गायब देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बस मालिक को दी। घटना के बाद बस चालकों और परिचालकों में गहरा रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल ही में थाना नंबर एक के प्रभारी का तबादला हुआ है और उनके जाने के बाद ही चोर गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है। इससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। चालक ने बताई पूरी घटना जानकारी के अनुसार, बस चालक सुभाष ने बताया कि वह राजस्थान नंबर की अग्रवाल कंपनी की बस चलाता है। कल शाम वह और उसका साथी कंडक्टर सोनू बस को अबोहर बस स्टैंड पर खड़ा करके करीब साढ़े पांच बजे घर चले गए थे। उन्होंने बस को लॉक किया और निगम की ओर से बने अड्डा पर्ची वसूली केंद्र पर पर्ची भी कटवाई थी। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल सुभाष ने बताया कि बस स्टैंड पर किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। सुबह जब वे बस अड्डे पर पहुंचे तो बस गायब थी। उन्होंने आसपास के अन्य बस चालकों से पूछताछ की, लेकिन किसी को बस के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अड्डा कर्मचारियों से पूछताछ जारी अड्डा वसूली केंद्र के एक कर्मचारी ने बताया कि रात के समय यहां दो लोगों की ड्यूटी होती है। फिलहाल उन्हें इस चोरी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि रात की ड्यूटी वाले कर्मचारी आने पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बस को आखिर कौन ले गया। पुलिस जांच की मांग बस मालिक और चालक संघ ने प्रशासन से बस चोरी की घटना की गंभीर जांच की मांग की है। उनका कहना है कि बस स्टैंड पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *