फरीदकोट में लूटपाट गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार:इनमें एक महिला भी शामिल; सुनसान जगह पर बैठकर बना रहे थे प्लानिंग

फरीदकोट जिले की थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने लूटपाट करने वाले एक गिरोह के छह सदस्यों को तेजधार हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोटकपूरा निवासी सुखनाम सिंह उर्फ सुक्खा, राज कुमार उर्फ गोरी, हरदेव सिंह उर्फ देव, गुरप्रीत कौर, निर्मल सिंह उर्फ दीपू और फरीदकोट निवासी सोना सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो लोहे के टोंक, एक कृपाण और एक नलके की हत्थी बरामद की है। सभी के खिलाफ थाना सिटी कोटकपूरा में संगठित अपराध की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सुनसान जगह में कर रहे थे लूटपाट की प्लानिंग पुलिस के अनुसार एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा-निर्देशों पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार तथा थाना सिटी कोटकपूरा के एसएचओ इंस्पेक्टर चमकौर सिंह की निगरानी में पुलिस टीम गश्त व चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति देवी वाला रोड स्थित बिजली घर के पास सुनसान जगह में बैठ कर लूटपाट करने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर इन छह आरोपियों को तेजधार हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। गिरोह के सदस्यों खिलाफ पहले भी दर्ज हैं 8 केस- एसपी इस मामले में एसपी जोगेश्वर सिंह ने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में 8 आपराधिक केस दर्ज हैं। इन्हें अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन्होंने हाल ही में और कौन-कौन सी वारदातों को अंजाम दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *