लुधियाना के सिविल अस्पताल में शनिवार दोपहर उस समय हंगामा मच गया जब मेडिकल करवाने आए दो पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को गाली-गलौज की और धमकियां दीं। अस्पताल परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घरेलू विवाद से शुरू हुआ मामला मनीष नय्यर ने बताया कि उनके परिवार में पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पिता ने उनके ससुर बलविंदर कुमार को शिवपुरी चौक पर घेरकर पीटा था। इसके बाद दोनों पक्ष मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां फिर से झगड़ा हो गया। सीसीटीवी में कैद हुई हाथापाई घटना की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे से हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। फुटेज में अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों को बीच-बचाव करते भी देखा जा सकता है। दूसरा पक्ष बोला—हम पर किया गया हमला दूसरे पक्ष के अनूप सचदेवा ने बताया कि वह अपनी दुकान काकोवाल रोड पर थे, तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। उनका कहना है कि विवाद की वजह यह थी कि उनके ससुर ने अपने दामाद मनीष नय्यर को बेदखल करने की बात कही थी, जिससे तनाव बढ़ गया। पिता ने बेटे पर लगाए आरोप मनीष के पिता रमेश नय्यर ने बताया कि उनका बेटा पिछले 20-25 दिनों से घर छोड़कर ससुराल में रह रहा है और उनकी देखरेख नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि पारिवारिक विवाद को लेकर कई बार समझाने की कोशिश की गई, लेकिन मामला सुलझ नहीं पाया। पुलिस जांच में जुटी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


