जालंधर में बेकरी से 10 हजार की नकदी चोरी:गुज्जा पीर रोड पर अल सुबह वारदात; स्कूटी पर आया नकाबपोश युवक

जालंधर के सोढल स्थित गुज्जा पीर रोड पर प्रीत बेकरी से अज्ञात चोर 10 हजार रुपए की नकदी लेकर फरार हो गया। यह वारदात अल सुबह करीब 4 बजे की है, जो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार दलबीर ने बताया कि एक एक्टिवा सवार चोर मुंह पर रुमाल बांधकर आया। उसने दुकान का शटर तोड़ा और अंदर घुसकर तिजोरी से 10 हजार रुपए निकाल लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर मौके से फरार हो गया। पहले से जानकारी होने का शक दलबीर ने बताया कि उन्हें शक है कि चोर पहले ग्राहक बनकर दुकान पर आया था या उसे तिजोरी की जानकारी पहले से थी। चोर ने अपनी पहचान छिपाने के लिए एक्टिवा की नंबर प्लेट भी टेढ़ी कर दी थी, जिससे उसका नंबर सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट नहीं दिख पाया। चोरी की जानकारी उन्हें सुबह पत्नी की सहेली के फोन से मिली। पुलिस को दी गई शिकायत सुबह करीब 6 बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है, लेकिन इलाके में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल दलबीर ने कहा कि शातिर चोर ने इतनी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया कि बेकरी के ऊपर रह रहे परिवार को भी शटर तोड़ने की आवाज सुनाई नहीं दी। उन्होंने कहा कि यह इलाका काफी व्यस्त रहता है, फिर भी यहां पुलिस की पीसीआर वैन या नाके नजर नहीं आते। स्थानीय लोगों में रोष घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों और निवासियों में रोष है। उनका कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त की कमी के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। लोगों ने प्रशासन से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने और रात के समय नियमित गश्त सुनिश्चित करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *