दुर्ग जिले के भिलाई में दिन दहाड़े लड़की को घर से उठाकर ले जाने मामले में एक नया मोड़ आया है। आरोपी पीड़िता को किडनैप कर कोंडागांव-दंतेवाड़ा घुमाते रहा फिर रायपुर ले गया था। जहां से पुलिस उसे ढूंढ लाई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी एक तांत्रिक है। उसने जबरदस्ती आर्य समाज में शादी की। जबकि वो मान्य नहीं है। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी घर में समस्या को तंत्र-मंत्र से ठीक करने के बहाने परिवार वालों से जुड़ा और परेशान कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने तंत्र-मंत्र के जरिए सम्मोहित कर उसके अश्लील वीडियो बनाए है और धमकी देकर उसे रेप भी किया। 19 नवंबर की सुबह कार में आए अज्ञात युवक ने लड़की को जबरदस्ती खींचकर घर से बाहर निकाला और कार में बैठाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने दोनों को पति पत्नी बताया था जबकि परिवार वालों का कहना है कि लड़के ने आर्य समाज में जबरदस्ती शादी की थी। वे इसे नहीं मानते। गिरफ्तार आरोपी थाने से भागा इस घटना के बाद थाने में परिजनों ने शिकायत की। 21 नवंबर को पुलिस ने दोनों को रायपुर से पकड़ा। वहीं आरोपी हेमंत अग्रवाल भिलाई-3 थाने से मौका पाकर फरार हो गया। इस पूरे मामले में परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। इधर पीड़िता ने दो पुलिस कर्मियों पर आरोपी को सपोर्ट करने की बात कही है। पीड़िता के पिता ने पुलिस पर आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि उनकी बेटी शादी शुदा नहीं है। जबकि पुलिस ने पति पत्नी का फैमिली मैटर है बताते हुए कार्रवाई नहीं की। बल्कि आरोपी का सपोर्ट करती रही। पीड़िता बोली- आर्य समाज में जबरदस्ती शादी की पीड़िता ने मीडिया को बताया कि आरोपी रोहित उसे जबरदस्ती रायपुर लेकर गया था। उस वक्त मेरी उम्र 19 साल की थी। रात के 10 बजे उसने मुझसे आर्य समाज में जबरदस्ती शादी की। वहां जो एक वकील मैडम थी मैंने उनसे काफी गुजारिश की थी कि ये मुझे किडनैप कर के लाया है, लेकिन मेरी किसी ने नहीं सुनी। मेरी जबरदस्ती आर्य समाज में शादी करवाई गई, जबकि उसकी मान्यता नहीं है। थाने में बताया मैं अपनी मर्जी से नहीं गई, फिर भी नहीं की कार्रवाई पीड़िता ने बताया कि पहले भी आरोपी से जान बचाकर जैसे-तैसे पहले भी जामुल थाना पहुंची थी। पुलिस कंप्लेन किया था कि अपनी मर्जी से नहीं गई हूं। मुझे प्रताड़ित किया जा रहा हैं। लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसके बाद वो फिर मेरे घर आकर धमकी देने लगा। बाद में मुझे फिर वो जबरदस्ती रायपुर लेकर चला गया। अश्लील वीडियो बनाया, किडनैप कर कार में घूमता रहा दंतेवाड़ा-कोंडागांव पीड़िता ने बताया कि हेमंत अग्रवाल ने उसका अश्लील वीडियो बनाया हुआ है। वह बार-बार उसे वायरल करने की धमकी देता है। 19 नवंबर की सुबह जब वह जबरदस्ती ले गया तो रास्ते भर मारते पीटते रहा। सुबह यहां से उठाने के बाद दंतेवाड़ा, कोंडागांव लेकर चला गया। कहीं स्टे नहीं किया, केवल रास्ते में ही घुमा रहा था। जब मीडिया में खबरें आने लगी तो और बौखला गया और मुझे मारने पीटने लगा और बयान बदलने के लिए दबाव बनाने लगा। मैं उसकी कस्टडी से दो बार भाग कर आई। तंत्र विद्या कर मुझे करता था सम्मोहित पीड़िता बोली आरोपी हेमंत तंत्र-मंत्र कर मुझे सम्मोहित करता था। उसके बाद मेरे साथ गलत कृत्य करता था। उसके बैग से बहुत सारी लड़कियों की फोटो थी। वो पहले भी कई लड़कियों को इसी तरह लाकर रखता था। बाद में मुझे उसने खुद ही बताया कि वो शादीशुदा है, उसका एक बेटा था। उसका तलाक भी नहीं हुआ था। उसकी मां भी इस अपराध उसका पूरा साथ देती थी। पहली पत्नी से एक बार बात हुई थी उसने भी बताया था कि मैं कोई मदद नहीं कर सकती है। मेरे साथ भी ऐसा ही किया है। परिजनों ने कहा जबरदस्ती ले गया, पुलिस अपहरण मानने से करती रही इनकार पीड़िता के पिता दिलीप देवांगन ने बताया कि हम लोग थाने गए तो उन्होंने केस दर्ज नहीं किया। जामुल थाना के टीआई से मिले, उन्हें बताया कि हमारी बेटी का अपहरण हुआ है। लेकिन उन्होंने कहा कि तुम्हारी बेटी शादी-शुदा है। हम खुद से सीसीटीवी फुटेज लेकर गए। बाद में मीडिया के दबाव के बाद शाम को मामला दर्ज किया। पुलिस ने हमारी कोई मदद नहीं की। पुलिस उल्टा आरोपियों को बचाने में लगी रही। सखी सेंटर वालों ने भी हमारी मदद नहीं की। बाद में हमें पता चला कि आरोपी गिरफ्तार होने के बाद थाने से फरार हो गया। इस पूरे प्रकरण में एसएसपी विजय अग्रवाल ने काफी सपोर्ट किया, जिसकी वजह से हमारी बेटी हमें वापस मिल सकी। पिता को फंसाने दुकान में रखा गांजा युवती के पिता सेक्टर-6 में चाय-नाश्ते की दुकान चलाते हैं। करीब दो साल पहले आरोपी और उसकी मां उनके यहां आते-जाते थे। तभी आरोपी ने खुद को तांत्रिक बताते हुए दावा किया कि वह तंत्र साधना के जरिए युवती की बीमारी और परिवार का कर्ज दोनों खत्म कर सकता है। इसी बहाने उसने युवती से भी संपर्क बढ़ाया। 10 अक्टूबर 2023 को आरोपी युवती से मिलने उसके घर पहुंचा था। उस समय घर पर उसके माता-पिता नहीं थे। आरोपी ने इस मौके का फायदा उठाकर युवती को शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। बाद में आरोपी की मां युवती के माता-पिता से बात करके उसे अपने साथ रायपुर ले गई। इसके बाद आरोपी करीब दो सालों तक युवती का रेप करता रहा और इस दौरान दो से तीन बार गर्भपात भी कराया गया। परिजन ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी युवती से रेप करता रहा और कई बार उसका गर्भपात भी कराया। युवती की शिकायत पर आरोपी हेमंत अग्रवाल के खिलाफ मारपीट, प्रताड़ना और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। युवती के परिजनों ने ये भी आरोप लगाया है कि लड़की के पिता को फंसाने के लिए आरोपी हेमंत ने ही उनकी दुकान में गांजा रखवाया था। वारदात 7 नवंबर को की गई थी। सखी सेंटर और पुलिस पर गंभीर आरोप पीड़िता ने सखी सेंटर और पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए है। उसके मुताबिक, सखी सेंटर वालों ने आरोपी को काउंसिलिंग में बुलाया। वहां भी उसने हंगामा किया और सबको धमकी देकर चला गया। जो भी लिखा था वो फाड़ कर चला गया। सखी सेंटर वालों ने उसके खिलाफ कोई भी एक्शन नहीं लिया। सखी सेंटर वालों ने उन्हें पूरा सपोर्ट किया। उन्हें पूरी जानकारी सखी सेंटर वालों ने ही किया कि हम पुलिस कंपलेन करने वाले हैं। सखी सेंटर वाले उल्टा मुझ पर ही दबाव डाल रहे थे कि एक सप्ताह के लिए चली जाओ। दो पुलिस वाले कर रहे थे सपोर्ट पीड़िता ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम में मुझे केवल एसएसपी विजय अग्रवाल ने ही सपोर्ट किया है। बाकी किसी भी पुलिस वालों ने हमारी कोई मदद नहीं की। मुझे रायपुर से पुलिस ही अपने साथ लेकर आई है। शुरू में हम दोनों को साथ लेकर आए थे, बाद में मुझे अलग कर न्यायालय में पेश किया गया और उसे अलग कर दिया गया। उसके साथ में जो पुलिस कर्मी थे वो उसे सपोर्ट कर रहे थे। उनका नाम तो नहीं पता। लेकिन अगर पुलिस मेरे मामले में तत्काल कार्रवाई करती तो मैं इतनी प्रताड़ित नहीं होती और वो तुरंत पकड़ा जाता। ……………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… दूसरी पत्नी को मायके से जबरदस्ती उठा ले गया पति, VIDEO: बोली- तांत्रिक बनकर फंसाया, दुष्कर्म किया, गर्भपात कराया, शादीशुदा निकला तो अलग हो गई दुर्ग जिले के भिलाई में अपने पति से अलग रह रही एक महिला को उसके पति ने दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में जबरदस्ती घर से उठाकर ले गया। वह महिला को घर से खींचकर बाहर लाया और कार में जबरदस्ती बैठाकर फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर…


