निरसा पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई:चोरी और ब्राउन शुगर तस्करी के मामले सुलझाए, आरोपी गिरफ्तार

धनबाद पुलिस ने निरसा अनुमंडल क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। इनमें निरसा (एमपीएल ओपी) क्षेत्र में हुई सेंधमारी की घटना का खुलासा और कुमारधुबी इलाके में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर कार्रवाई शामिल है। पहला मामला निरसा (एमपीएल ओपी) क्षेत्र के बेलडांगा निवासी सुब्रत तिवारी के घर में 04 अक्टूबर 2025 को हुई सेंधमारी से जुड़ा है। चार अज्ञात चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया था, जिसके बाद पीड़ित के आवेदन पर थाना कांड संख्या 316/2025 दर्ज किया गया। एक विशेष टीम का गठन किया गया मामले के खुलासे के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान, पुलिस ने 21 नवंबर को संदेही शेख अजीबुल (38 वर्ष, निवासी मदनपुर) को पकड़ा। शेष आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार करते हुए अपने सहयोगियों के नाम भी बताए। उसकी निशानदेही पर उसके घर से लगभग 17 ग्राम की सोने की चेन और लगभग 3 ग्राम की सोने की बाली बरामद की गई। पुलिस शेष आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। दूसरी बड़ी कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चिरकुंडा (कुमारधुबी ओपी) पुलिस ने की। वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने 21 नवंबर की शाम कुमारधुबी स्थित केएफएस फैक्ट्री के पास छापामारी की। इस दौरान दीपक यादव उर्फ टिप्पु (लगभग 26 वर्ष, निवासी फिटर लाइन) को ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 22 पुड़िया, कुल लगभग 5.2 ग्राम ब्राउन शुगर जैसी सामग्री जब्त की गई। पूछताछ में आरोपी ने इस अवैध कारोबार में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और अपने सहयोगी का नाम भी बताया। आरोपी पर पहले भी 2017 और 2020 में कई मामले दर्ज हैं। इस संबंध में चिरकुंडा (कुमारधुबी ओपी) थाना कांड संख्या 342/2025 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *