लुधियाना में दिनदहाड़े दो झपटमारी की वारदातें:बाइक सवार बदमाशों ने महिला से चेन, बुजुर्ग से पर्स छीना; पुलिस की गश्त पर सवाल

मुल्लांपुर दाखा में 22 नवंबर को रायकोट रोड पर दिनदहाड़े झपटमारी की दो वारदातें हुईं। कुछ ही घंटों के भीतर हुई इन घटनाओं से पुलिस की गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पहली घटना दोपहर करीब 4 बजे रायकोट रोड के व्यस्त बाजार में हुई। खरीदारी कर रही एक महिला के गले से बाइक सवार युवक ने सोने की चेन झपट ली। झपटमार कुछ देर से इलाके में घूम रहे थे और मौका तलाश रहे थे। चेन झपटकर भागने के बाद महिला काफी दूर तक उनके पीछे दौड़ी, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार से फरार हो गए। वारदात पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें महिला बदमाशों के पीछे भागती हुई दिखाई दे रही है। फुटेज अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। दूसरी वारदात हल्का दाखा के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली के कार्यालय वाली गली में हुई। यहां भी बदमाशों ने उसी तरीके से एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया और उनका पर्स छीनकर फरार हो गए। वारदात के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लगातार दो वारदातों के बाद इलाके के व्यापारियों और निवासियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस की पेट्रोलिंग व्यवस्था कमजोर है और कई इलाकों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी खराब पड़े हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *