धमतरी में ट्रैक्टर पलटने से 9वीं के छात्र की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबा, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से नौवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। यह घटना धमतरी जिले के भाखरा थाना क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ी में हुई। छात्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र का नाम ऐश्वर्य साहू (16 वर्ष) था, जो ग्राम पचपेड़ी निवासी कुशल साहू का पुत्र था। ऐश्वर्य नौवीं कक्षा में पढ़ाई करता था। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दबा ऐश्वर्य के पिता कुशल साहू ने पुलिस को बताया कि 21 नवंबर की दोपहर वह हार्वेस्टर के लिए डीजल लेने रानीतराई गया था। उन्हें लगभग 3 बजे फोन पर सूचना मिली कि गाड़ाडीह राइस मिल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ऐश्वर्य उसके नीचे दब गया है। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से ऐश्वर्य को ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे से निकाला गया। उसे तुरंत धमतरी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *