फाजिल्का में पूर्व मंत्री ने लगाई झाड़ू:350वें शहीदी दिवस के चलते सफाई अभियान शुरू; जियानी बोले- एक साल चलेगी सेवा

फाजिल्का में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित सफाई अभियान की शुरुआत हुई। गोशाला रोड स्थित श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सुरजीत जियानी ने की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने झाड़ू उठाकर सफाई कर अभियान की शुरुआत की। सुरजीत जियानी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने 350वें शहीदी वर्ष पर सेवा का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और नेता पूरे एक वर्ष तक सफाई अभियान, रक्तदान शिविर और मेडिकल कैंप जैसे सामाजिक सेवा कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। इसकी औपचारिक शुरुआत श्री आनंदपुर साहिब से की गई है। पूर्व मंत्री ने कहा कि फाजिल्का में यह अभियान श्री गुरुद्वारा सिंह सभा से शुरू कर दिया गया है और अब पार्टी कार्यकर्ता गली-गली व मोहल्लों में सफाई कार्यक्रम आयोजित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल सफाई सेवकों का साथ देने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाया जाएगा। जियानी ने कहा कि सेवा धर्म निभाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेता लगातार सक्रिय रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *