रायपुर में प्राइवेट कर्मचारी से लूट:मोबाइल-कैश छीनकर भागे बदमाश, बाइक से सुनसान इलाके से घर लौट रहा था युवक

राजधानी रायपुर में एक सर्वे कर्मचारी के साथ लूट की वारदात हुई है। मामला भटगांव ओवरब्रिज के पास का है। जहां तीन बदमाशों ने एक निजी कंपनी के कर्मचारी से मोबाइल फोन और नकदी लूट ली। वारदात के बाद मौके से बदमाश फरार हो गए। कर्मचारी ने मुजगहन थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित की पहचान पिपरौद निवासी देवेंद्र साहू के रूप में हुई है, जो प्राइवेट कंपनी में सर्वे करने का काम करता है। 16 नवंबर की शाम आमापारा क्षेत्र में सर्वे का काम खत्म कर अपने घर लौट रहा था। शाम करीब छह बजे वह भटगांव ओवरब्रिज के पास रोड किनारे अपनी बाइक रोककर मोबाइल पर बात कर रहा था, तभी तीन अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे और अचानक बलपूर्वक उसका मोबाइल फोन और 1200 रुपये नगद छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद देवेंद्र ने अपने घरवालों और भांजे महेंद्र साहू को पूरी जानकारी दी और पारिवारिक सलाह के बाद थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *