चंडीगढ़ में नाबालिग से यौन शोषण:आरोपी ने परिवार को दी धमकियां; Zero FIR दर्ज, केस SSP मोहाली को ट्रांसफर

चंडीगढ़ में एक नाबालिग बेटी के पिता ने चंडीगढ़ SSP को शिकायत लिखकर दी है। इसमें उन्होंने इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा है कि उनकी बेटी को बचाया जाए। आरोप है कि एक लड़का उसे अपने जाल में फंसाकर उसका शोषण कर रहा है और उसे धमकियां भी दे रहा है। शिकायत में कहा गया है कि कई बार उन्हें, उनकी पत्नी और विदेश में रह रही दूसरी बेटी को भी जान से मारने की धमकियां दी जा चुकी हैं। फोन पर धमकी देकर कहा गया कि अगर शिकायत की तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। इस मामले में पुलिस स्टेशन 39 चंडीगढ़ ने पोक्सो एक्ट के तहत जीरो FIR दर्ज कर मोहाली SSP को केस की फाइल भेज दी है। क्योंकि नाबालिग के बयानों से पता चला कि सारी घटना मोहाली एरिया में हुई है। जानिए क्या लिखा SSP को दी शिकायत में पीड़ित पिता ने SSP को दी शिकायत में लिखा है कि उनकी नाबालिग बेटी को एक लड़के पर बहला-फुसलाकर ले जाने, गलत आदतों में धकेलने, मानसिक रूप से प्रभावित करने और शारीरिक शोषण करने के गंभीर आरोप हैं। आगे बताया गया कि उनकी बेटी चंडीगढ़ के एक नामी प्राइवेट स्कूल में 12वीं की छात्रा है। पिता ने कहा कि जब उन्हें पता चला तो उन्होंने बेटी को समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी तुषार गुज्जर नाबालिग बेटी को जबरदस्ती अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत संबंध बनाए। पिता का आरोप है कि यह नाबालिग से शोषण का गंभीर मामला है। बेटी को नशे व गलत आदतों में लगाया शिकायत में आरोप है कि जो लड़का उनकी बेटी को परेशान करता है, वह खुद नशे, धूम्रपान और गलत संगत में रहता है और उसने उनकी नाबालिग बेटी को भी इन आदतों में डाल दिया। शिकायतकर्ता के पास ऐसे फोटो और सबूत मौजूद हैं, जिन्हें वह जांच के दौरान पुलिस को दे सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *