राजनांदगांव का मामला:​गढ़चिरौली में नक्सल लीडर तारक्का सहित 10 का सरेंडर

छत्तीसगढ़ सीमा से लगे गढ़चिरौली में नक्सल संगठन की सीनियर लीडर विमला चंद्रा उर्फ तारक्का सहित 10 हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर किया है। पुलिस ने इन हार्डकोर नक्सलियों को महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीश के सामने सरेंडर कराया है। विमला 38 साल नक्सल संगठन में सक्रिय रही है। सरेंडर करने वालों में विमला चंद्रा उर्फ तारक्का 62 साल की है, जो 1986 से नक्सल संगठन में सक्रिय थी। विमला गढ़चिरौली क्षेत्र में बतौर सीनियर लीडर संगठन को संभाल रही थी। वहीं सरेंडर करने वालों में हार्डकोर नक्सली सुरेश बैसागी, कल्पना गणपति तोर्रेम, अर्जुन तानु हिमाची, विनता सुकुल, सम्मी पांडू, निशा बोडका, श्रुति उगले, शशिकाल धुर्वे और सोनी सुक्की मट्‌टामी शामिल हैं। सभी पर कुल 1 करोड़ 3 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सरेंडर नक्सली कई वारदातों में शामिल रहे हैं। गढ़चिरौली में एक साल में कुल 31 हार्डकोर नक्सली सरेंडर कर चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *