रामपुर में भाजपा प्रवक्ता दिलसुख का CM सुक्खू पर हमला:बोले- हजारों शिक्षण संस्थाएं हुई बंद, रोजगार देने की बजाय छीनी गई नौकरी

शिमला जिला के रामपुर में जिला कुल्लू के भाजपा प्रवक्ता दिलसुख ठाकुर ने प्रेस वार्ता की। दिलसुख ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार लोगों को पूर्व सरकार में दी गई सुविधाओं को बंद करने जश्न बिलासपुर में मना रही है। उन्होंने सरकार से कहा कि वे अपनी 2 साल की उपलब्धियां तो बताएं, जिसके लिए जश्न मनाया जा रहा है। इसके अलावा दिलसुख ठाकुर ने सीएम सुक्खू पर भाजपा द्वारा खोले एक हजार शिक्षण संस्थानों को बंद कराने का आरोप लगाया। साथ ही युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन्हें नौकरी से हटाने का काम किया। “कई योजनाएं बंद करने का आरोप”
उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली पानी की सुविधा पूर्व भाजपा सरकार ने दी थी, उसे भी बंद कर दिया है। शगुन योजना, हिमकेयर, स्वावलंबन, गृहणी आदि योजनाएं भी बंद कर दी है। इसके अतिरिक्त महिलाओं को बसों में दी जा रही 50 फीसदी की छूट को भी कम किया है। सरकार ने कृषि व बागवानी की दवाइयां के दाम बढा कर किसान बागवानों की कमर तोड़ दी है, जबकि दूध के दाम बढ़ाने की बात भी सुक्खू सरकार ने की थी। 18 होटलों को बंद करने के निर्देश
उन्होंने कहा कि सरकार ने शौचालय टैक्स लगाने की अधिसूचना जारी कर दी थी, जिसे कांग्रेस हाईकमान के दबाव के बाद वापस लिया है। वहीं दिल्ली के हिमाचल भवन को बेचने के निर्देश हाई कोर्ट द्वारा दिए हैं और प्रदेश में भी पर्यटन विभाग के 18 होटलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। इस पर उन्होंने कहा कि जनता आने वाले चुनाव में कांग्रेस को जवाब देगी, क्योंकि कांग्रेस सरकार ने लोगों को सुविधाएं देने के बजाय उसे छीनने का काम किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *