राष्ट्रीय स्तर पर नेटबॉल में कांस्य पदक जीतकर लौटे टीम सदस्यों का स्वागत

छत्तीसगढ़ कोरबा में आयोजित हुई 68वीं 14 वर्षीय राष्ट्रीय स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर लौटे टीम सदस्यों का बाड़मेर पहुंचने पर स्वागत किया। मोहनसिंह सोढ़ा ने बताया प्रतियोगिता में प्रतिभाशाली खिलाड़ी महेशपालसिंह का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। जिसके बलबूते राजस्थान की टीम ने कांस्य पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया। जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णसिंह रानीगांव ने कहा कि बाड़मेर में खेल प्रतिभाओं के बढ़ते उत्साह से कई मेडल मिले जो स्वागत योग्य है। टीम के कोच प्रवीण सिंह सोढा, क्षेत्रप्रताप सिंह भाटी, मैनेजर कमलेश सिंह और खिलाडी महेशपाल सिंह, सुरेन्द्रसिंह बावड़ी के बाड़मेर पहुंचने पर जिला हॉकी संघ के सचिव मदन सिंह चूली, खो-खो संघ के सचिव भूरसिंह राठौड़, मनीष जोशी, छैलसिंह भाटी, डूंगरसिंह गोरडिया, महेन्द्र सिंह चूली ने स्वागत किया। इस दौरान टीम सदस्यों ने भाजपा नेता खंगारसिंह सोढ़ा व टीलसिंह मारुड़ी की ओर से की गए विशेष सहयोग के लिए आभार जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *