आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी…से गूंजा मंदिर

रांची | हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में शनिवार को 178वां श्री श्याम भंडारा आयोजित किया गया। आयोजन श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा किया गया। मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल, निर्वतमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान व भावना मित्तल कथूरिया द्वारा सामूहिक रूप से श्री श्याम भोग का मधुर भजन गायन किया गया। सैकड़ों भक्तों ने आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी… के भक्ति गीतों के साथ स्वर मिलाते हुए ठाकुर जी से भोग स्वीकार करने की विनती की। खाटूनरेश, बजरंगबली, शिव परिवार, लड्डू गोपाल जी, शालिग्राम जी, गरुड़ जी व गुरुजनों को विधि-विधान से भोग अर्पित कर महाप्रसाद को विशाल भंडारे के लिए सम्मिलित किया गया। कुणाल कथूरिया व भावना मित्तल कथूरिया ने सर्वप्रथम मंदिर के आचार्यों को भोग प्रसाद खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। भंडारा शुरू होने के समय तक मंदिर परिसर भक्तों से पूरी तरह भर चुका था। खाटूनरेश की जय से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। प्रथम देव श्री गणेश जी के जयकारों के साथ प्रसाद वितरण प्रारंभ किया गया। लगभग 2500 से अधिक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *