रांची | केंद्र सरकार ने देश के श्रमिकों और श्रमबल के लिए बेहतर वेतन, रक्षा, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर कल्याण जैसे बड़े बदलाव कर चार ने श्रम कानून लागू किए हैं। भारतीय मजदूर संघ मजदूरों के हित में उठाए गए इस कदम का स्वागत किया है। ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए भारत सरकार ने चार श्रम संहिताओं को 21 नवंबर 2025 से लागू करने की घोषणा की है। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष बलिराम यादव, महामंत्री राजीव रंजन सिंह और प्रदेश मंत्री रामाशंकर प्रसाद ने कहा कि श्रम नियमावली को मॉडर्न बनाकर, मजदूरों की भलाई को बढ़ाकर और श्रम इकोसिस्टम को काम की बदलती दुनिया के साथ जोड़कर ऐतिहासिक कदम आत्मनिर्भर भारत के लिए श्रम सुधारों को आगे बढ़ाएंगे।


