रैन बसेरा में ठहरनेवाले हर व्यक्ति की रजिस्टर में एंट्री का दिया निर्देश

रांची| झालसा एवं डालसा की टीम ने शुक्रवार को खादगढ़ा बस स्टैंड के रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर झालसा के उपसचिव अभिषेक कुमार एवं डालसा के सचिव आरके भास्कर मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने शेल्टर होम में ठहरे हुए व्यक्तियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। अभिलेखों की जांच के समय यह पाया गया कि एक व्यक्ति शेल्टर में ठहरने के बावजूद रजिस्टर में दर्ज नहीं था। इस त्रुटि को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने शेल्टर होम के प्रभारी को निर्देश दिया कि रैन-बसेरा में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति की प्रविष्टि रजिस्टर में की जाए। साथ ही यह भी कहा गया कि रजिस्टर नियमित रूप से अपडेट हो तथा सभी व्यवस्था नियमों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। अधिकारियों ने यह भी कहा कि विशेषकर शीतकाल में रैन-बसेरा में आने वाले व्यक्तियों का सही रिकॉर्ड रखना सुरक्षा, पारदर्शिता और प्रभावी प्रबंधन के लिए अत्यंत आवश्यक है। न्यायमूर्ति एवं कार्यकारी अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर झालसा एवं डालसा ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खुले आसमान के नीचे रहने वाले जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। इस मौके पर कुमारी रंजन आस्थाना, अभिषेक कुमार, विजय कुमार यादव आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *