ओरमांझी की 44 डिसमिल जमीन पर वेडिंग जोन बनेगा

नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने शनिवार को बूटी मोड़ स्थित निगम की 44 डिसमिल जमीन का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासक ने संबंधित पदाधिकारियों को वहां से अतिक्रमण हटाकर री-डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। प्रशासक ने स्पष्ट कहा है कि जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर नागरिकों की सुविधा के अनुरूप एक सुव्यवस्थित मास्टर प्लान तैयार करें। वेंडिंग जोन और आश्रय गृह का प्रस्ताव तैयार करें, ताकि आस-पास के वेंडर्स को नियमित स्थान उपलब्ध कराया जा सके। इसके अलावा यहां आने वाले आगंतुकों की सहूलियत के लिए आश्रय गृह का निर्माण कराया जा सके। दिहाड़ी मजदूरों के लिए इस जगह को एक लेबर चौक के रूप में भी विकसित करने के लिए प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासक ने किया निरीक्षण

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *