फर्जी वेबसाइट से बन रहे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, रहें सावधान

रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। भारत सरकार के जन्म-मृत्यु पोर्टल की नकल करके फर्जी प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। इसका खुलासा रांची नगर निगम ने किया है। निगम प्रशासक सुशांत गौरव की पहल पर निगम की टीम ने एक दर्जन से अधिक ऐसी फर्जी वेबसाइट चिह्नित की है। ये लोगों से दो से पांच हजार रुपए तक वसूल रहे हैं। सबसे बड़ी बात है कि फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बन जा रहे हैं। स्कूल में बच्चे का नामांकन भी हो जा रहा है। निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने आम लोगों से अपील की है कि प्रमाण पत्र बनाने के लिए कोई व्यक्ति गलत लिंक देता है तो उसकी सूचना निगम या पुलिस को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें। ऐसे जांचें प्रमाण पत्र असली है या नकली प्रमाणपत्र पर उपलब्ध क्यूआर कोड को स्कैन करें। क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद यदि वेबसाइट https://dc.crsorgi.gov.in/ पर रीडायरेक्ट होती है, तभी प्रमाणपत्र वैध माना जाएगा। यदि कोई अन्य वेबसाइट खुलती है, एरर आता है या कोई लिंक नहीं खुलता है, तो प्रमाणपत्र नकली माना जाएगा। नकली प्रमाण पत्र उपयोग करने पर दर्ज होगा केस फर्जी प्रमाणपत्र पाए जाने पर बीएनएस और आईटी एक्ट के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई व जुर्माना होगा। स्कूल में जमा करने पर बच्चे का नामांकन भी रद्द किया जाएगा। इन वेबसाइटों से बने प्रमाणपत्र फर्जी crsorgi.gov.in.jhgrow.org crsorgi.gov.in.jhgrow.org dc.crsorgi.gov.in.web.index.php.viewcert.co.in/login.php crsorgi.goovi.in/login.php crsorgi.gov.in.web.lndex.click/index.php {crsorgigoovi.xyz/web/index.php/auth/login.php dc-crsorgi-gov-in.gov-crs.info/general-public {dc.crsorgi. gov.in.arbajft.in/crs/home {dc.crsorgi.gov.in.index.view.certificate.mehbulps.shop/login.php {crsorgi.gov.in.web.index.birthcetficate.co/dr_login.php {crsorgidc.co.in crsorgi.gov.in.web.index.php.auth.birthcetficate.co/web/index.php/auth/logyes.php नोट- जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र https://dc.crsorgi.gov.in/ वेबसाइट से ही बन सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *