भाभी-ननद बॉर्डर से खेप लाने स्कूटी से जाती थीं 3 किलो हेरोइन सप्लाई के मिलने थे 5 लाख रुपए

भास्कर न्यूज | अमृतसर मोहकमपुरा पुलिस ने हेरोइन सप्लायर परिवार के 3 सदस्यों को काबू किया है जबकि मेन मास्टरमाइंड सहित 2 अभी फरार हैं। भाभी और ननद बॉर्डर से खेप लाने के लिए स्कूटी का इस्तेमाल करती थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भाभी हरप्रीत कौर (22), ननद मुस्कान (18) और देवर नीरज शर्मा (23) निवासी तुंगपाई मोहकमपुरा के रूप में हुई है। फरार मास्टरमाइंड अर्शदीप सिंह निवासी भैणी राजपूतां और सागर शामिल हैं। अर्शदीप सिंह मुस्कान का मंगेतर है और सागर हरप्रीत कौर का पति है। आरोपियों को 3 किलो 120 ग्राम हेरोइन की खेप सप्लाई करने के 5 लाख रुपए मिलने वाले थे। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि थाना मोहकमपुरा एसएचओ हरप्रकाश सिंह ने टीम के साथ 17 नवंबर को कृष्णा नगर में नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक महिला पॉलिथीन फेंककर भागने लगी, जिसे पुलिस ने काबू कर लिया। पॉलिथीन को चेक किया तो 3 किलो 120 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। महिला की पहचार हरप्रीत कौर के रूप में हुई। हरप्रीत से पूछताछ के उसकी ननद मुस्कान और देवर नीरज कुमार को तुंगपाई घर से काबू किया। जांच में अर्शदीप और सागर का नाम सामने आया। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अर्शदीप पर पहले से एनडीपीएस और असलहा एक्ट के 2 केस दर्ज हैं जो इसी साल हुए हैं। आरोपी अर्शदीप अरेस्ट हुआ था जो मई में जमानत पर जेल से बाहर आया और हेरोइन तस्करी शुरू कर दी। उसके पाकिस्तानी तस्कर के साथ लिंक हैं। वह हरप्रीत कौर और मुस्कान का हेरोइन की खेप लाने के लिए भेजना था ताकि लेडीज होने पर पुलिस को शक न हो। अर्शदीप के निर्देश मिलने पर हरप्रीत कौर और मुस्कान स्कूटी से घरिंडा के राजाताल बार्डर के पास जाकर खेत से हेरोइन के पैकेट लेकर तुंगपाई स्थित घर में स्टोर करती थी। उसके बाद आगे आई लोकेशन पर सप्लाई करने के लिए जाते थे। आरोपी अर्शदीप और सागर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस रेड कर रही है। पकड़े गए तीनों आरोपियों से बरामद मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *