पंजाब बीजेपी की आज अहम मीटिंग:निकाय चुनाव के नतीजों व किसान आंदोलन को लेकर होगा मंथन, कई नेता रहेंगे मौजूद

पंजाब में हुए निकाय चुनाव के बाद आज (वीरवार को) पंजाब बीजेपी की एक अहम मीटिंग होने जा रही है। मीटिंग की प्रधानगी विजय रूपानी करेंगे। इस मीटिंग जहां निकाय चुनाव के नतीजों पर चर्चा होगी। वहीं, भविष्य की रणनीति बनाई जाएगी। हालांकि बीजेपी ने तय किया है कि वह मेयर बनाने के लिए किसी को समर्थन नहीं करेंगे। साथ ही विपक्ष में बैठेंगे। कई निगमों में बीजेपी को अच्छी सीटें मिली पंजाब में 21 दिसंबर को पांच नगर निगमों के चुनाव हुए थे। इस चुनाव में कई जगह बीजेपी को अच्छी कामयाबी मिली है। लुधियाना में बीजेपी 19, अमृतसर 9, जालंधर 19, फगवाड़ा 5, पटियाला चार सीटे जीती थी। हालांकि अभी तक मेयर चुनाव के लिए नोटिफिकेशन नहीं हुई है। लेकिन पहले चर्चा शुरू हुई कि लुधियाना में बीजेपी व कांग्रेस मिलकर मेयर बना सकते हैं। हालांकि इसके बाद बीजेपी का तुरंत बयान आया कि हमारा लक्ष्य कांग्रेस मुक्त भारत है। ऐसे में कांग्रेस के साथ समझौते की कोई बात नहीं है। किसान आंदोलन पर भी मंथन बीजेपी की मीटिंग उस समय हो रही है, जब किसान आंदोलन अपने चरम पर चल रहा है। ऐसे में बीजेपी पर भी सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में स्टेट बीजेपी की तरफ स्ट्रेटजी बनाएगी। हालांकि किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का पिछले दिनों जब पंजाब बंद के दौरान प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे, तो उन्होंने कहा था कि बीजेपी नेताओं का घेराव करें। किसानों का कहना है कि सरकार हमसे बात करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *