बिलासपुर टेनिस बॉल क्रिकेट मैच में रिंकू सिंह…IPL जैसा नजारा:ब्राह्मण प्रीमियर लीग के रोमांचक मुकाबले में तात्या टाइटंस बना चैंपियन; जमकर हुई आतिशबाजी

बिलासपुर के जिला खेल परिसर में आयोजित ब्राह्मण प्रीमियर लीग टेनिस बॉल क्रिकेट मैच का 22 नवंबर को समापन हुआ, जिसमें इंडियन टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह शामिल हुए। स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को देखने के खेल परिसर स्थित ग्राउंड में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस फाइनल मुकाबले ने IPL मैच की याद दिला दी। जिसमें शानदार आतिशबाजी हुई और आसमान में सतरंगी छटाएं बिखरती रही। फाइनल मैच के रोमांचक मुकाबले तात्या टाइटंस की टीम ने एक रन से जीत हासिल कर चैंपियन के खिताब पर कब्जा जमा लिया। बिलासपुर से रिंकू सिंह का आत्मीय लगाव इस दौरान स्टेडियम में जमकर आतिशबाजी की गई, जिससे इस लीग ने आईपीएल मैच की यादें ताजा कर दी। बता दें बिलासपुर से रिंकू सिंह का आत्मीय लगाव है। ड्यूज बॉल की अंडर-19 खेल की शुरुआत रिंकू सिंह ने बिलासपुर के रघुराज सिंह स्टेडियम से साल 2013 में की थी। इसके अलावा वह तीन चार बार और क्रिकेट के संबंध में बिलासपुर आ चुके हैं। फाइनल में तात्या टाइटंस बना चैंपियन फाइनल मैच में तात्या टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में 6 विकेट खोकर 83 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए वल्लभ वल्चर्स लक्ष्य के एकदम करीब पहुंच गई थी। लेकिन, केवल एक रन से चूक गई और 82 रन ही बना पाई। इस तरह से फाइनल के कड़े मुकाबले में तात्या टाइटंस ने एक रन से जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच तात्या टाइटंस के खिलाड़ी सूरज को दिया गया। उन्होंने 22 बालों में पांच छक्कों और दो चौकों की मदद से 44 रन बनाए। 11 नवंबर से शुरू हुआ था प्रीमियर लीग बता दें कि सरकंडा के खेल परिसर में 11 नवंबर से ब्राह्मण प्रीमियर लीग का आगाज हुआ था। छत्तीसगढ़ भर से कुल 300 से अधिक खिलाड़ियों ने इस लीग में खेलने हेतु पंजीयन करवाया था। कुल 16 टीमें मैदान में उतरी थीं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके नाम पर टीमें थीं। इसके अलावा हर दिन के सारे मैच किसी न किसी समाज को और उनकी विभूति को समर्पित किए जाते रहे। पं. देवकीनंदन दीक्षित के नाम समर्पित रहा फाइनल मैच 22 नवंबर को खेले गए फाइनल मैच को दानवीर पंडित देवकीनंदन दीक्षित को समर्पित किया गया। पंडित देवकीनंदन दीक्षित ने शहर के विकास के लिए अपनी सारी संपत्ति दान कर दी थी। उनका परिवार गोल बाजार में व्यवसाय करता था। उन्होंने अपनी सैकड़ों एकड़ जमीन बिलासपुर नगर निगम को विकास के लिए दे दी थी जिनकी कीमत वर्तमान में अरबों रुपए है। उन्होंने बालिका शिक्षा के लिए दो स्कूलों हेतु जमीन दान की। उनकी दी हुई जमीन पर देवकीनंदन स्कूल बना है। सरकंडा स्थित पंडित देवकीनंदन मुक्ति धाम भी उनके ही द्वारा दी गई जमीन पर बनाया गया है। औषधालय से लेकर कई और प्रयोजनों के लिए उन्होंने जमीन दान कर अपना नाम बिलासपुर के विकास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है। उनके नाम से बीपीएल के फाइनल मैच को समर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। फाइनल मैच के समापन पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला भी उपस्थित रहे। उन्होंने रिंकू सिंह का स्वागत किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *