लुधियाना पखोवाल रोड पर जमीन को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा:लकड़ी के ढेर पर लेटा युवक बोला मुझे आग लगा दो,जमीन पर कब्ज़ा आरोप

लुधियाना के पखोवाल रोड पर मंगलवार दोपहर ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ कि देखने वालों की सांसें थम गईं। एक युवक अपनी ही प्रॉपर्टी बताए जा रहे प्लॉट में पड़ी लकड़ियों पर लेट गया और चिल्लाने लगा अगर मेरी नहीं सुन रहे तो मुझे आग लगा दो मेरी ज़िंदगी भी यहीं खत्म कर दो युवक का आरोप है कि उसके वैध कागज़ात होने के बावजूद कुछ लोगों ने उसकी जमीन पर कब्ज़ा कर लिया है। कई बार थाने और अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। ये मेरी मेहनत की कमाई है मेरे पास सारे डॉक्यूमेंट हैं। लेकिन मेरी कोई नहीं सुन रहा।अगर मुझे कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार यही लोग होंगे।इस पूरे ड्रामे को देखने के लिए आसपास के लोग जमा हो गए। कुछ उसे समझाते रहे। दूसरा पक्ष बोला -सब झूठ हमने बैंक से प्रॉपर्टी खरीदी है इस मामले मे जब दूसरी तरफ़ जिन लोगों पर आरोप लगाए हैं उनसे पूछा गया तो उन्होंने युवक के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उनका कहना यह जमीन हमने बैंक से ली है। इनके सारे आरोप बेबुनियाद हैं। जो भी डॉक्यूमेंट चाहिए हम देने को तैयार हैं।दोनों पक्षों के दावे अलग-अलग जमीन एक ही। और इसी वजह से मामला गर्मा गया। पुलिस ने कहा पुलिस से बात की गई तो SHO मीत सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक उनके पास पहुंच चुका है। दोनों पक्षों को सामने बैठाकर बात कराई जाएगी। समाधान जरूर निकलेगा। अगर कोई कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करता पाया गयातो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *