महिला से 3 साल तक गैंगरेप:ईसाई धर्म अपनाकर प्रार्थना करो कहते थे आरोपी, हिंदू देवी-देवताओं के बारे में अपमानजनक बातें की, चारों आरोपी अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गैंगरेप का मामला सामने आया है। मगरलोड थाना क्षेत्र में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि धर्मांतरण का झांसा देकर चार लोगों ने उसके साथ रेप किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उसे ईसा मसीह धर्म में शामिल होने और प्रार्थना करने से उसकी बेटी की तबीयत ठीक होने का आश्वासन दिया था। इसी बहाने उसे प्रार्थना के लिए अपने घर बुलाया गया, जहां उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घर पहुंचकर भी किया रेप शिकायत के मुताबिक, घटना साल 2022 की है। 17 जनवरी 2022 की सुबह करीबन 3 बजे महिला की बेटी की तबीयत ठीक नहीं थी। आरोपियों ने उसे कहा कि तुम ईशा मसीह को मानने के बाद हिन्दू देवी-देवताओं की पूजा पाठ करोगी ये गलत है। अगर तुमने ऐसे किया तो ठीक नहीं होगा, कहकर हिन्दू देवी देवताओं को गाली गलौज कर अपमान किया। पीड़िता ने बताया कि उसे जान से मारने के धमकी दी गई और जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया। इसके बाद आरोपी कई बार महिला से शारीरिक संबंध बनाते रहे। 15 जून 2025 को आखिरी बार महिला का रेप हुआ था। इस शिकायत के आधार पर मगरलोड थाना पुलिस ने धारा 70(1),299 बीएनएस एवं 4 छ.ग. धामिक स्वतंत्रता अधिनियम 1968 कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों में ये शामिल थाना प्रभारी से संपर्क नहीं इस मामले में जानकारी लेने के लिए मगरलोड थाने के टेलीफोन नंबर पर चार बार और थाना प्रभारी के निजी नंबर पर सात बार संपर्क करने का प्रयास किया गया। इसके अलावा कुरूद एसडीओपी से भी मोबाइल फोन पर जानकारी लेने की कोशिश की गई, लेकिन किसी भी अधिकारी से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *