फाजिल्का के गुरुद्वारों में चला एंटी-डेंगू अभियान:स्वास्थ्य विभाग ने कराई फॉगिंग, एंटी लार्वा का छिड़काव, शहीदी दिवस को लेकर कार्रवाई

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 साला शहीदी दिवस पर फाजिल्का शहर के विभिन्न गुरुद्वारा साहिब में प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। शहर में फैले डेंगू के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के श्री गुरुद्वारा साहिब में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए न सिर्फ फॉगिंग करवाई जा रही है, बल्कि एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया जा रहा है। फाजिल्का के सिविल सर्जन डॉक्टर रोहित गोयल और सहायक सिविल सर्जन डॉक्टर अर्पित गुप्ता ने बताया कि डेंगू का मच्छर ज्यादा ऊंचाई पर नहीं उड़ सकता, इसलिए वह व्यक्ति के पांव व उसके ऊपरी वाले हिस्से पर अटैक करता है। उन्होंने बताया कि, मौसम के अनुसार अब डेंगू पीक पर है, इसलिए लोगों को एहतियात बरतने की अपील की जा रही है कि पांव में जूते, जुराब और बाजू सहित शरीर पर पूरे कपड़े डाल कर रखे जाएं, ताकि डेंगू के मच्छर से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि श्री गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धालु नंगे पांव आते हैं, जिनके स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए यह कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के गुरुद्वारा सिंह सभा, गुरुद्वारा नामदेव, ट्रक यूनियन के साथ लगते गुरुद्वारा साहिब, भाई मतीदास गुरुद्वारा साहिब सहित कई गुरुद्वारे हैं, जहां पर प्रोग्रामो का आयोजन किया जा रहा है, पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से फॉगिंग कराई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *