नागौर में मकर संक्रांति और गणेश चतुर्थी पर रहेगी छुट्‌टी:जिला कलेक्टर ने घोषित किए सार्वजनिक अवकाश

नागौर जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने वर्ष 2025 के लिए 2 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए हैं। कलेक्टर पुरोहित ने मकर संक्रांति और गणेश चतुर्थी को स्थानीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। एडीएम चंपालाल जीनगर ने बताया कि हर साल जिला कलेक्टर स्तर पर संबंधित जिले के लिए 2 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाते हैं। नागौर जिले के लिए जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति और 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। साथ ही मकर संक्रांति के पर्व को लेकर पतंगबाजी में चाइनीज मांझे का उपयोग ना करने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *